दरभंगा, मार्च 14 -- दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटकी डिलाही में शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। वहां इलाज चल रहा है। जख्मी की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र की अम्माडीह गांव निवासी डोमा महतो की पत्नी अनीता देवी (45) के रूप में की गई है। वह ईंट भट्ठा में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे अनीता किसी काम से बैंक गई थी। लौटने पर टेंपो से उतरते ही ट्रैक्टर ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.