कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के मधुरिया चौहानपट्टी के समीप से टेंपो से अवैध देशी व अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने दो महिला समेत पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।तुर्कपट्टी की मधुरिया चौकी के पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में टेंपो पर अंग्रेजी तथा देशी शराब लेकर कुछ लोग हाइवे से होकर जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मधुरिया चौहान पट्टी के पास बैरिकेडिंग करके गाड़ी के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर में एक टेंपो आती हुई दिखाई दी। तलाशी लेने पर चालक सहित तीन पुरुष और दो महिला के पास से अंग्रेजी शराब की 469 टेट्रा पाउच पैक (8 पीएम) तथा देशी की 90 टेट्रा पाउच पैक बंटी व बबली शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- 414 बोतल नेपाली शराब बरामद चोरी की बाइ...