पीलीभीत, मई 8 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बारातभोज निवासी तेजवती पत्नी चेतराम ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 26 अप्रैल को वह अपनी देवरानी द्रोपदी और अन्य लोगों के साथ टेंपो से अपने घर बारातभोज जा रही थी। टेंपो चालक के तेजी और लापरवाही से चलाने के कारण अमरिया रोड पर लालपुर चौराहे से आगे अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। जिससे वह घायल हो गई। उसकी देवरानी के भी चोट आई। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...