दरभंगा, मई 1 -- पवन झा,मनीगाछी। गत वर्ष एक अगस्त की आधी रात के बाद करीब दो बजे बघांत पेट्रोल पंप के पास बीच सड़क पर टेंपो लूटकांड का खुलासा मनीगाछी की पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इसमें शामिल एक लुटेरे को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लूट की घटना पुतई गांव निवासी मो. गुलजार के साथ घटी थी जब वह अपने परिजनों को लेकर सकरी से पुतई लौट रहे थे। एसडीपीओ बेनीपुर बासुकी नाथ झा ने बताया कि इस घटना को लेकर पूर्व में किए गए अनुसंधान के क्रम में लूटा गया टेंपो मझौरा चौक से बरामद कर खरीदार सोनू ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन कांड का पूर्ण उद्भेदन नहीं हो सका था। यह भी पढ़ें- टेंपो लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किए गए अनुसंधान के क्रम में लूटा गया मोबाइल बाजितपुर थाना क्षेत...