गढ़वा, फरवरी 19 -- गोदरमाना। गोदरमाना-भंडरिया मार्ग पर मडुवा नाला पुल के समीप टेंपो और मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर हो गई। उससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलने गोदरमाना कैंप के टिकट प्रभारी सिंगराय गुंजा ने जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल उसे छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अस्पताल में पहुंचाया। वहां दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए वहां के डॉक्टर ने तुरंत रेफर कर दिया। परिवार वालों ने दोनों को तत्काल डाल्टनगंज ले गए। दोनों बाइक सवार भंडरिया थाना क्षेत्र के सरइडीह के रहने वाले हैं। उनकी पहचान बृजमोहन और अमरेश सिंह के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...