दरभंगा, फरवरी 18 -- दरभंगा। भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया स्थित टाली गुमटी चौक पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में महिला रूपा देवी (42) की मौत हो गई। रूपा सिमरिया में गंगा स्नान कर अपने पति के साथ घर लौट रही थी। वह मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के नरपतनगर निवासी रमन मंडल की पत्नी थीं। पुलिस ने डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पति रमन मंडल ने बताया कि वे सोमवार को पत्नी के साथ गंगा स्नान करने सिमरिया गए थे। वहां से लौटने में रात अधिक हो जाने के कारण वे भालपट्टी थाना क्षेत्र के छोटाइपट्टी स्थित अपनी बहन के घर रुक गए थे। मंगलवार सुबह घर लौटने के लिए टेंपो पर सवार हुए। इसी दौरान मुरिया टाली गुमटी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेंपो में दाहिनी ओर बैठी रूपा देवी की कोहनी में जोरदार ठोकर मार दी।...