पीलीभीत, अप्रैल 16 -- जहानाबाद। टेंपो में बैठी महिला की अटैची का ताला तोड़कर नकदी,जेवरात चोरी कर लिए गए। महिला के मुताबिक टेंपो चालक ने जानबूझकर अटैची को टेंपो की छत पर रखवा दिया था। महिला ने टेंपो में पीछे लटके एक युवक पर महिला ने घटना को अंजाम देने का शक जताया है। महिला ने एसपी और सीओ सदर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के थाना सितारगंज क्षेत्र के वार्ड पांच निवासी गुलिस्ता पत्नी बाबू रजा ने एसपी को ​शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि 12 अप्रैल को शाम सवा चार बजे वह बस से अपने बहन के घर थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम मुडलिया में आई। वहां से अपनी बहन और भांजी के साथ जहानाबाद पहुंची, जहानाबाद से वह टेंपो पर नबावगंज जाने के लिए बैठी थी। नबावगंज में उसकी मौसी के घर विवाह समारोह था। टेंपो में उसके चालक न...