मोतिहारी, फरवरी 1 -- छौडादानो, निज संवाददाता। छौड़ादानो मोतिहारी मेन रोड में शनिवार की संध्या पांच बजेश्रीपुर एवं गुलरिया गांव के बीच बाइक व टेंपो की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार एक युवक बाइक से पचास मीटर की दूरी पर फेंका गया। जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतक 20 वर्षीय चन्दन कुमार धपहर गांव निवासी राम सहाय यादव का पुत्र है। जबकि घायल मुरली गांव निवासी स्व. शिवधर राय का पुत्र दीनानाथ प्रसाद है। घटना की मिली जानकारी के अनुसार बाइक व टेंपो की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे दोनों युवकों का बाइक पर से नियंत्रण समाप्त हो गया। पीछे सवार चन्दन कुमार बाइक से करीबन पचास मीटर दूरी पर फेंका गया। जिससे उसकी मौत हो गई।वहीं बाइक चालक दीनानाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.