रुडकी, मार्च 2 -- झबरेड़ा, संवाददाता। इकबालपुर-मंगलौर मार्ग पर ग्राम मूलेवाला पेट्रोल पंप के पास रविवार देर शाम टेंपो और बाइक की टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम फाजिलपुर निवासी 24 वर्षीय बिशांत कुमार पुत्र गुलशन रविवार देर शाम इकबालपुर से अपने गांव फाजिलपुर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह ग्राम मूलेवाला से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.