टेंपो पलटा, दो दूध मुंहे बच्चे व तीन महिला घायल
चक्रधरपुर, मई 27 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड जराइकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानाडीह में मंगलवार शाम टेंपो के पलटने से तीन महिला व दो दूधमुंहे बच्चे घायल हो गए। घायलों में पारोडीह निवासी 50 वर्षीय सोनामति लोहार, 20 वर्षीय महिला मोनी भूमिज व उसके 15 दिन का दूधमुंहा बच्चा, 20 वर्षीय शिलो हेमब्रम व उसका 7 महीना का दूध मुंहा बच्चा शामिल हैं। सभी घायलों को जराइकेला पुलिस ने मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सभी मांगलवार की शाम टेंपो से लाइलोर से अपने घर पारोडीह जा रहे थे। इसी दौरान पुरानाडीह के पास सामने से एक गाय को बचाने के क्रम में टेंपो पलट गया। यह भी पढ़ें- छोटी खबरें घटना की जानकारी मिलने के बाद जराइकेला थाना प्रभारी अमित कुमार ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज किया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.