टेंपो पलटने से सात लोग घायल
गढ़वा, जून 1 -- गढ़वा। गढ़वा-चिनिया मार्ग पर बबई नदी के पास सोमवार को टेंपो पलटने से सात लोग घायल हो गए। घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव निवासी चंदू बैठा का पुत्र सतीश कुमार रजक, मनोज बैठा का पुत्र शिवु कुमार रजक, जगनारायण बैठा का पुत्र हरिओम कुमार रजक, अरविंद चंद्रवंशी का पुत्र अमन कुमार चंद्रवंशी, रमेश चंद्रवंशी का पुत्र परदेसी कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी लोग एक टेंपो पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा कोचिंग पढ़ने के लिए आ रहे थे। उसी क्रम में पेसका गांव स्थित बबई नदी के पास तेज गति होने के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.