कन्नौज, मई 2 -- फर्रुखाबाद जनपद के बहोरिकपुर गांव निवासी रीना पत्नी रामआसरे बाथम अपने मायके छबीलेपुर दवा लेने जा रही थी। उनका टेंपो फर्रुखाबाद रोड पर ग्राम उधरनपुर के पास पहुंचा, तभी अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह और एक अन्य सवारी घायल हो गए। महिला को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरा घायल प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज कराने चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...