कानपुर, मई 1 -- पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय बाईपास के बिदखुरी मोड पर थ्री व्हीलर पलटने से एक वृद्धा घायल हो गई। उपचार के लिए उसे सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिथरा बुजुर्ग गांव निवासिनी साठ साल की मीरा देवी गांव से थ्री व्हीलर टेम्पो से पुखरायां आ रहीं थी। बिदखुरी मोड़ के पास टेम्पों अनियंत्रित होकर पलट गयी। इससे वृद्धा बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोग वृद्धा को लेकर सीएचसी आए। जहां डा. गोविन्द ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सीएचसी पहुंचा मृतका का छोटा पुत्र राहुल ने अपनी मां के रूप में उनकी शिनाख्त की है। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा पलटा, चार घायल मृतका के दो पुत्री शकुन्तला व रीना और पांच पुत्र कमलेश, नरेन्द्र, विमलेश, मंगल व राहुल हैं। इनके बिलखने से कोहराम मच गया। अस्पताल से भोगनीपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.