हाथरस, सितम्बर 3 -- सादाबाद। हाथरस-सादाबाद मार्ग पर बढ़ार चौराहा के पास बुधवार दोपहर यात्रियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में हाथरस के रूहेरी निवासी 16 वर्षीय पिंकी पुत्री राजकुमार, आगरा के एत्मादपुर निवासी 56 वर्षीय पप्पू पुत्र झम्मोरीलाल तथा फिरोजाबाद के नगला रामकुमार, थाना नारखी निवासी 19 वर्षीय अंकुश पुत्र पोसपाल घायल हो गए। टेंपो में सवार दो अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं।चिकित्सकों ने पिंकी और पप्पू की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बड़े अस्पताल रे...