कन्नौज, मई 17 -- कन्नौज। शहर में रविवार की सुबह सवारियां लेकर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार युवक सहित एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अन्य लोगों के भी मामूली चोटे आई हैं। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सदर कोतवाली की हाजी शरीफ चौकी क्षेत्र के मोहल्ला सदरपुर तिल के निवासी अजय ठाकुर पुत्र रामू सिंह एवं 14 वर्षीय मनु पुत्री शैलेंद्र सिंह रविवार की सुबह अपने पारिवारिक जनों के साथ टेंपो में सवार होकर कन्नौज रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तभी घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेंपो में सवार मनु एवं अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य लोगों के भी मामूली चोटे आई हैं। घटना को देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहरा मच गया। लोगों ने घायलों को तत्काल नि...