आजमगढ़, मई 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना की पुलिस ने सोमवार रात छिछोरी गांव के पास से टेंपो पर लदे 26 किलो गांजे बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर वे पूर्वांचल में सप्लाई करते थे। बिलरियागंज थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति टेंपो से अंजान शहीद की तरफ से गुलवा गौरी नहर मार्ग होते हुए आ रहे हैं, जिनके पास बोरी में गांजा है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने छिछोरी नहर ट्यूबेल के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध टेंपो दिखाई दिया, पुलिस को देखने के बाद टेंपो चालक वाहन मोड़ कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने टेंपो में सवार अमरजीत पांडेय निवासी गोपालग...