गंगापार, जून 10 -- मंगलवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान अंधियारी गांव स्थित एक होटल के समीप खड़े थ्री-व्हीलर टेंपो पर आम का पेड़ गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी के हताहत न होने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार अंधियारी जीत का पूरा निवासी दिनेश यादव अपनी सवारी टेंपो को प्रतिदिन की भांति प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राजपूत ढाबा के पास खड़ा कर घर चले गए थे। देर शाम मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक आम का पेड़ जड़ समेत उखड़कर टेंपो पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी में गिरा नीम का पेड़, चपेट में आकर भैंस मरी पेड़ गिरने से टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- आंधी से भारी तबाही, पेड़ से दबकर गाय की हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान क...