देवरिया, अप्रैल 12 -- देवरिया/बंजरिया, निज संवाददाता। डगर कितनी भी कठिन क्यों न हो, अगर कुछ करने का जुनून हो तो मंजिल मिल ही जाती है। इसे साबित कर दिखाया है, ग्रामीण अंचल में रहने वाली अतिया ने। अतिया का भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) वाराणसी में चयन हुआ है। पथरदेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कौलाचक की रहने वाली अतिया शुरू से ही खेल में होनहार है। अतिया ब्लॉक व्यायाम शिक्षक तरकुलवा अवधेश सिंह की देखरेख में एथेलेटिक्स की प्रैक्टिस करती है। गांव की पंगड्डियों पर दौड़ लगाने वाली अतिया ने सीमित संसाधनों के बीच अपने सपनों को सुनहरे पंख दिए हैं। गरीबी की ठंडी रातों को चुनौती देकर दिन-रात पसीना बहाया। मेहनत की देन है कि हाल ही में अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में उसने गोल्ड मेडल जीता। 12 मार्च को अतिया ने वाराणसी में ट्रायल द...