संभल, अप्रैल 12 -- चंदौसी-बहजोई रोड पर शनिवार को ओपीजीएम स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रक और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जहां चालक मौके से फरार हो गए, वहीं इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना भी सामने आई। टेंपो में चालक सहित करीब 13 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि संगम विहार पंचशील कॉलोनी निवासी सुमित कुमार गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बहजोई के नारायण टोला निवासी एसएम कॉलेज की छात्रा कशिश भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुमित की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि छात्रा का उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित ...