फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज मार्ग पर टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले चालक ने दो युवकों पर जबरन वसूली और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मऊदरवाजा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरतल निवासी रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप है कि 11 मई की सुबह करीब 11 बजे वह नवाबगंज से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम बरौन के पास हरजेंद्र सिंह और तेजेंद्र सिंह ने अपने घर के सामने उनका टेंपो रुकवा लिया। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने टेंपो चलाने के एवज में 100 रुपये प्रति चक्कर की मांग की। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही रुपये न देने पर टेंपो न चलने देने की धमकी भी दी...