मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- बीते बुधवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर टेंपो चालक और इसमें सवार चार यात्रियों की मौत हो गई थी। इसी मामले में सपा विधायक नवाब जान ने सोमवार को मासूमपुर पहुंचकर टेंपो चालक गुल हसन सैफी के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह धनराशि विधायक नवाब जाम ने अपने स्तर से दी है। विधायक ने बताया कि मृतक घर का अकेला कमाने वाला था। परिवार में तीन बच्चे और पत्नी बची है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख डिलारी जाकिर हुसैन और हाजी आबिद अली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...