रुडकी, अप्रैल 16 -- लक्सर। सड़क दुर्घटना में घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर आदमपुर गांव निवासी जाहिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 मार्च को उसका बेटा फैसल बाइक से आमिर के साथ पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह एक ढाबे के निकट पहुंचा तो एक टेपो नें गलत साइड से उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे उसके बेटे को गंभीर चोट आई थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...