टेंपो चालक की सतर्कता से तीन महिला चोर धराईं
आजमगढ़, मई 22 -- सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर पुलिस ने टेंपो चालक की सतर्कता से तीन महिला चोरों को पकड़ लिया। चालक ने बैग से निकाले गए आभूषण को पीड़ित महिला को वापस कर दिया। मऊ जिले के मोहम्दाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी अनीता यादव पत्नी लालबहादुर यादव का मायका मेंहनगर में है। वह अपने मायके जाने के लिए मोहम्दाबाद से टेंपो में सवार होकर आजमगढ़ जा रही थी। टेंपो की बीच वाली सीट पर अनीता बैठी थी और उसका बैग पीछे रखा था। बैग में कपड़ों के साथ जेवर भी रखे थे। अनीता का कहना है कि पीछे की सीट पर तीन महिलाएं पहले से सठियांव आने के लिए बैठी थीं। तीनों महिलाओं ने रास्ते में उसके बैग में रखे आभूषण निकाल लिए। पीड़ित अनीता बार-बार पीछे रखे अपने बैग मुड़कर देख रही थी। टेंपो सठियांव पहुंचने पर चालक ने तीनों महिलाओं को उतरने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.