आरा, मार्च 17 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टेंपो व ई-रिक्शा चालक संघ के प्रतिनिधिमंडल से नगर आयुक्त के नहीं मिलने पर संघ ने नाराजगी व्यक्त की है। भाकपा माले नगर कमिटी सदस्य रणधीर राणा ने बताया कि आरा में टेंपो चालकों से अवैध वसूली की शिकायतों को ले टेम्पो ई-रिक्शा चालक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नगर आयुक्त से मिलने गया था। लेकिन, नगर आयुक्त ने समय देने के बाद भी बैठक का हवाला देते हुए बिना प्रतिनिधिमंडल से बात किये निकल गईं। भाकपा माले नगर सचिव सुधीर सिंह नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में इन्हीं जैसे पदाधिकारियों के रवैये के कारण न जाने कितने राजा जैसे लडकों की जान चला जाता है। उन्होंने आगे कहा कि अभी हाल ही में आरा में भारी-भरकम ऑनलाइन चालान और कथित पुलिसिया उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालक राजा कुमार ने बीते सात फरवरी को खुद ...