अलीगढ़, मार्च 25 -- खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरका में मंगलवार देर रात हुई घटना ने लिया उग्ररूप खैर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरका में मंगलवार शाम टेंपू खड़ा करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में दोनों ओर से पथराव भी शुरू हो गया, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना करीब रात आठ बजे कोतवाली पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में करते हुए किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट और पथराव की इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 16 लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से लवकुश पुत्र चरण सिंह, रामजीलाल, दीपक, अनीता, काजल, प्रीतम, केहरी, ऋतिक, रूबी, किशनलाल, सुभाष और देवेंद्र घा...