अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ले में प्लॉट के सामने खड़े टेंपो को हटाने के विवाद में गाजियाबाद निवासी सिपाही व अन्य ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बन्नादेवी क्षेत्र के मोहल्ला कोठी लंकराम निवासी निर्मला देवी के अनुसार उनका 56 वर्गगज का प्लॉट है। पड़ोस में रहने वाले किशन कुमार जबरन प्लॉट में टेंपो खड़ा करते हैं। उनके मकान में गाजियाबाद निवासी सिपाही सागर रहते हैं, जो जेल में तैनात है। नौ दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे निर्मला के पति यशवंत ने कहा कि टेंपो हटा लो। हमें मकान बनाना है। इस पर सिपाही व अन्य आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर मारपीट की। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बचाया। बाद में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.