बरेली, मार्च 8 -- रिठौरा। रोडवेज बस से सटाकर टेंपो निकालने पर फौजी का हाथ चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद टेंपो सवार लोगों ने बस को रोक लिया और उनकी ड्राइवर से तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर शांत किया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक हंगामा होता रहा। तेलांगना निवासी फौजी रमाकांत उत्तराखंड के मुनस्यारी में तैनात हैं। शनिवार को छुट्टी मंजूर होने के बाद वह सुबह करीब तीन बजे कैंप से निकले थे। आर्मी की गाड़ी उन्हें टनकपुर तक छोड़ गई। जहां से वह रुहेलखंड डिपो की बस में सवार होकर बरेली जंक्शन आ रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी तेलांगना के लिए ट्रेन थी। रोडवेज बस रिठौरा के पास पहुंची तो बराबर से गुजर रहा एक टेंपो बस से टकरा गया। इससे खिड़की के पास बैठे रमाकांत की कोहनी टेंपो से रगड़ गई। उनके हाथ में काफी चो...