टेंपो की ठोकर से 3लोग जख्मी
दरभंगा, मई 24 -- संजय लाला,दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नाका पांच से लोहिया चौक जाने वाली सड़क पर शनिवार की सुबह बेलवागंज में तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से महिला व एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने खदेड़कर टेंपो सहित चालक को दबोच लिया। इसके बाद चालक ने घायलों के उपचार की जिम्मेवारी लेकर महिला और बुजुर्ग को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। जख्मी महिला लहेरियासराय थाने के बेलवागंज निवासी राजेश साह की पत्नी अनीता देवी (50) बताई जाती है। वह बाइक से अपने पति के साथ गुदरी बाजार जा रही थी। वहीं, घायल बुजुर्ग लालबाबू बेलदार (60) बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव के रहने वाले हैं। लालबाबू साइकिल से काम करने पंडासराय जा रहे थे। इसी दौरान बाइक में टक्कर मारते हुए टेंपो साइकिल सवार लालबाबू से टकरा गई। हादसे के दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.