अलीगढ़, मई 31 -- क्वार्सी थाना क्षेत्र के इकरा पब्लिक स्कूल के पास शनिवार को बाइक सवार पिता-पुत्री को टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव मंजूरगढ़ी निवासी पप्पू पुत्र रामबाबू किसान हैं। शनिवार को वह अपनी चार वर्षीय बेटी राधिका को बाइक से बाजार लेकर जा रहे थे। रास्ते में इकरा पब्लिक स्कूल के पास पहंुचते ही पीछे से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका मिलते ही आरोपी चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। गंभीर हालत में परिजन दोनों को निजी अस्पताल में लेकर पहंुचे,जहां चिकित्सकों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि पप्पू की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में बच्...