बरेली, मार्च 9 -- फरीदपुर/बिथरीचैनपुर। बिथरीचैनपुर के रजऊ परसपुर गांव के सामने हाईवे को पार कर रहे श्रमिक को टेंपो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को परिवार वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान श्रमिक ने दम तोड़ दिया। 6 मार्च को बिथरी चैनपुर के मगनापुर के 65 वर्षीय चंद्रपाल फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। चंद्रपाल रजऊ परसपुर अड्डे पर टेंपो से उतरकर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टेंपों ने चंद्रपाल को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को चंद्रपाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने टेंपो ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने चंद्रपाल का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लिया है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...