टेंपो की टक्कर से कांवड़िये की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी क्षेत्र में टेंपो की टक्कर से कांवड़िए की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसा 11 अगस्त की सुबह महरौली गांव के पास हुआ था। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने थाने में शिकायत दी थी। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। दिल्ली के बक्करदाला जेजे कॉलोनी निवासी मोहित मेहरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 30 वर्षीय छोटा भाई दीपांशु मेहरा 11 अगस्त को बाइक पर हरिद्वार से जल लेकर दिल्ली लौट रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह वेव सिटी गेट और महरौली गांव के बीच दिल्ली की ओर जाने वाली अंदर वाली लेन में पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान बीच वाली लेन में एक कांवड़ टेंपो लापरवाही से खड़ा था। दीपांशु की बाइक टेंपो से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.