पलामू, फरवरी 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड में मंगलवार के दिन में टेंपो के चपेट में आने से 13 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। परिजनों के सहयोग से गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बच्ची की पहचान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला अंतर्गत भीखमपुर गांव निवासी बीरेंद्र उरांव की पुत्री सुधा कुमारी के रूप में हुई है। ऑन ड्यूटी डाक्टर के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि वे सोमवार को उत्तर प्रदेश से मेदिनीनगर आए थे और पुलिस लाइन होते हुए छतरपुर स्थित एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन रोड पर उतर कर कुछ काम कर रही थी। उसी क्रम में पीछे से आ रहे एक टेंपो (ऑटो) ने सुधा कुमारी को धक्का मार दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.