नवादा, अप्रैल 20 -- हिसुआ-नवादा पथ एसएच 8 पर थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के समीप रविवार को टेंपो और पिकअप वैन में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के जसौली गांव निवासी दरबारी साव के 60 वर्षीय पुत्र शिवाचंद साव के रूप में की गई है। घायलों में महादेव बिगहा की सुलेखा देवी, बहादुरपुर की गुलास बानो, तबस्सुम प्रवीण और देवरा की रेणु देवी शामिल हैं। घटना के बारे में लोगों ने बताया कि हिसुआ से सवारी लदी टेंपो नवादा की ओर जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक लदी पिकअप ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सभी को हिसुआ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शिवाचंद साव को देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.