गढ़वा, मार्च 7 -- कांडी, प्रतिनिधि। स्थानीय टेंपल इन वॉटर की शनिवार को प्रथम वर्षगांठ मनाई गई। उक्त अवसर पर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। उसमें छठ पूजा एवं सूर्य मंदिर निर्माण समिति के अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रखंड मुख्यालय कांडी के ऐतिहासिक पोखरा के बीच में जल के मध्य टेंपल इन वॉटर - सूर्य मंदिर के रूप में जल मंदिर का निर्माण कराया गया है। इस मंदिर की सुंदरता को देखने के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में लोग मंदिर परिसर में आकर दर्शन पूजन किया करते हैं। प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर छठ पूजा और सूर्य मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में प्रथम स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर हरि नाम संकीर्तन के साथ भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया। उसमें सैकड़ो लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मालूम...