रांची, दिसम्बर 10 -- रांची। टेंडर हार्ट स्कूल में मंगलवार को अंतर-विद्यालयीय विज्ञान वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रांची के 40 विद्यालयों से 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विषय 'मस्तिष्क का चिकित्साकरण' था। एस्कॉर्ट इंटरनेशनल के हर्ष ने प्रथम, ब्रिजफोर्ड स्कूल के प्रखर ने द्वितीय, जबकि जी एंड एच हाई स्कूल की इशिता चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने विजेताओं को क्रमशः Rs.पांच, तीन और Rs.देा हजार की नकद राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...