रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 400 विद्यार्थियों में से 56 छात्रों ने 95% से अधिक और 137 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। विशेष रूप से 22 छात्रों ने संस्कृत और कंप्यूटर विषयों में 100 में से 100 अंक अर्जित किए। परीक्षा में सौरभ कुमार 99.4% अंकों के साथ प्रथम, जान्हवी शर्मा 98.4% के साथ द्वितीय और ऋषव राज 98% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्या उषा किरण झा ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की निष्ठा का परिणाम बताते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा। यह भी पढ़ें- सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल के छात्रों का शानदार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.