संभल, मार्च 20 -- संभल । बहजोई नगर पालिका में एक दिलचस्प और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विकास कार्यों की रफ्तार इतनी तेज़ दिखी कि टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही निर्माण कार्य शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि 5 मार्च को ई-टेंडर के जरिए एसटीपी प्लांट सहित 19 कार्यों के लिए निविदाएं जारी की गईं, जिनकी अंतिम तिथि 26 मार्च और खुलने की तिथि 27 मार्च तय है। लेकिन इससे पहले ही आरआरसी नाले का निर्माण कार्य ज़मीन पर शुरू हो चुका है।इस घटना ने जहां एक ओर लोगों को हैरान किया है, वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि क्या यह "तेज़ विकास" है या प्रक्रियाओं की अनदेखी? पारदर्शिता और नियमों को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...