किशनगंज, फरवरी 22 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर परिषद अंतर्गत वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव की वित्तीय वर्ष 2026-27 की खुली डाक बंदोबस्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस वर्ष बस स्टैंड की डाक 1 करोड़ 45 लाख 20 हजार रुपये में तय हुई है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यही डाक 1 करोड़ 99 लाख रुपये में हुई थी। करीब 55 लाख रुपये की कमी को लेकर राजस्व नुकसान का मुद्दा अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। इधर, टेंडर विवाद तूल पकड़ने के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने डीएम को पत्र भेज कर दिशा निर्देश देने का आग्रह किया है। पारदर्शिता पर उठे सवाल, बढ़ने की बजाय घट रहा राजस्व डाक राशि में आई भारी कमी को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में चर्चा है कि जब पिछले वर्ष 1.99 करोड़ रुपये की बोली लगी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.