लातेहार, मार्च 19 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में ग्रामीणों से टेंडर की योजनाओं की प्राक्कलित राशि को छिपाई जा रही है। ताकि मनमाने ढंग से कार्य कर राशि की हेराफेरी की जा सके,लेकिन सरकार भी मामले में चुप है। जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बरवाडीह में विभिन्न विभागों से टेंडर की जितनी भी योजनाओं का निर्माण या रिपेयर हो रहा है, उन सभी योजनाओं में ग्रामीणों से प्राक्कलित राशि छिपाई जा रही है। शिलापट्टों में भी प्राक्कलित राशि का उल्लेख नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य आरम्भ होने के बाद भी योजना स्थल पर योजना सूचना बोर्ड नहीं लगाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को योजना की प्राक्कलित राशि और निर्धारित मजदूरी राशि के बारे में पता नही चल पा रहा है। उनका यह भी आरोप है कि योजना निर्माण में गड़बड़ी करत...