पटना, जून 10 -- बिहार के चर्चित टेंडर फिक्सिंग घोटाले में विशेष निगरानी ईकाई ने तीन आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसवीयू की टीम आईएएस अफसर संजीव हिंस को भी तलाश रही है, लेकिन वो आवास पर नहीं मिले। संजीव हंस कुछ महीने पहले ही ईडी के केस में जेल से छूटकर आए हैं। गिरफ्तार तीन अफसरों में बिहार प्रशासनिक सेवा के मुमुक्षु चौधरी, भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास और नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश सिंह शामिल हैं। ईडी रेड में तारिणी दास के ठिकानों से करीब 8.50 करोड़, मुमुक्षु चौधरी के ठिकानों से 2 करोड़ और उमेश सिंह के ठिकानों से एक करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे। इनके खिलाफ टेंडर घोटाले में कई आरोप हैं। छापेमारी के बाद विशेष निगरानी इकााई ने तरिणी दास, मुमुक्षु चौधरी और उमेश कुमार सिंह के खिलाफ अ...