टेंडर फाइनल, अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं
भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 स्थित रामकृष्ण पथ में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। एक जहां सालों से इस मोहल्ले में सड़क का निर्माण नहीं हुआ है वहीं दूसरी तरफ नाली के पानी के निकासी के लिए कोई व्यवसथा नहीं है। इसको लेकर कई बार मोहल्ले के लोगों ने स्थानीय वार्ड पार्षद से लेकर नगर निगम के पदाधिकारियों तक को शिकायत की। बावजूद आजतक इस वार्ड में सड़क और नाला का निर्माण नहीं हो सका है। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार की ओर से दो माह पूर्व ही मोहल्ले में बोले भागलपुर अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने सड़क और ड्रेनेज सिस्टम के अभाव में होने वाली समस्या के बारे में जानकारी दी थी। जिसके आधार पर हिन्दुस्तान अखबार में लोगों की प्रतिक्रिया को प्रकाशित भी की गयी थी।इधर योजना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.