हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में गांव टपुआ से नोनखारा होते हुए कन्नौज जनपद के कुसुमखोर गंगा नदी पुल तक जाने वाला मार्ग को चौड़ा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 12 महीने की समय सीमा में इस रोड का कायाकल्प करने की तैयारी जिम्मेदार कर रहे हैं। इससे हरदोई के साथ कन्नौज जनपद के राहगीरों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक के अनुसार यह मार्ग37 करोड़ रुपये से चौड़ा होगा। पहली किश्त में 13 करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। इस मार्ग के चौड़ा होने से हरदोई के साथ ही कन्नौज जनपद के लोगों को भी सफर में आसानी होगी। अनाज, कृषि यंत्र, फल आदि एक-दूसरे जिले की मंडियों तक आसानी से ले जा सकेंगे। संकरे रास्ते से होने वाली दुघर्टना व जाम की समस्या भी काफी कम हो जाएगी। भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप...