गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब निविदा (टेंडर) से संबंधित पत्रावलियों पर तीन दिन के भीतर निर्णय लेना अनिवार्य होगा, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि पूर्व में गठित निविदा कमेटी द्वारा टेंडरों की जांच कर स्वीकृति के लिए पत्रावलियां भेजी जाती हैं, लेकिन पूरी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब हो रहा है। इस देरी को लेकर नगर निगम के सदन और कार्यकारिणी समिति में भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थायी समिति चुनाव पर ब्रेक नगर आयुक्त ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए निर्देश दिया है कि कोई भी पत्रावली तीन दिन से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.