दरभंगा, सितम्बर 21 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि परिसर में प्रस्तावित कैंटीन एवं कॉफी शॉप के टेंडर को लेकर आइसा ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर छात्र-छात्राओं के हितों, उचित एवं निर्धारित दर, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री तथा सुरक्षित एवं समावेशी वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आइसा नेताओं ने कहा कि विवि परिसर की कैंटीन एवं कॉफी शॉप केवल व्यावसायिक गतिविधि का केंद्र नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं की दैनिक जरूरतों से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधा है। इसलिए टेंडर की पूरी प्रक्रिया में छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मिथिलेश कुमार ने कहा कि विवि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि छात्रों को निर्धारित एवं उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण चाय, कॉफी, नाश्ता और भोजन उपलब्ध हो तथा किसी भी प्रकार की मनमानी वसूली पर रोक लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...