भदोही, मार्च 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में ज्ञानपुर विधानसभा की 21 सड़कों की तस्वीर शीघ्र ही बदलेगी। जर्जर एवं बदहाल हो चुकी सड़कों के मरम्मत संग नवीनीकरण के लिए शासन स्तर से कुल चार करोड़ 16 लाख का बजट स्वीकृत हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अब बांड बनने के बाद शीघ्र ही दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन सड़कों पर कार्य कराया जाएगा जिनकी लंबाई पांच सौ मीटर से ढाई किलोमीटर तक है।लोक निर्माण विभाग के एई सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत के साथ नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। इसमें समस्त निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मतीकरण, गड्ढामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.