टेंडर प्रक्रिया के बाद शीघ्र शुरू होगा लाइट लगाने का कार्य
भदोही, जून 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत ज्ञानपुर में पथ प्रकाश के लिए शासन स्तर से 50 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। पथ प्रकाश के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। पहली किस्त के रूप में 50 लाख की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद शीघ्र ही लाइट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। जबकि दो शेष किस्ते भी शासन से स्वीकृत होने की उम्मीद है। ईओ धर्मराज ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर पूर्व में भेजा गया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत 50 लाख धनराशि स्वीकृति हो गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्धारित स्थलों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था कर दी जाएगी। लाइटें लगने से नागरिकों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
नगर में प्रकाश की आवश्यकता नगर में तमाम ऐसे स्थान हैं, जहां ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.