मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पथ निर्माण से जुड़ी योजनाओं के टेंडर में प्राप्त परिवादों का निष्पादन मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। उन्होंने मुजफ्फरपुर समेत सूबे के सभी जिलों को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया है। पत्र के अनुसार, 3.5 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं के टेंडर में प्राप्त परिवादों का निष्पादन करने के लिए मुख्यालय स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निविदाओं के परिवाद में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है, इन परिवादों का नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ निष्पादन किया जाना आवश्यक है। इसे देखते हुए अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। उक्त लागत वाली योजनाओं के टेंडर में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.