अल्मोड़ा, मई 24 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी ने सीडीओ को पत्र लिखकर टेंडर निरस्त करने की मांग की है। कहना है कि उनकी जानकारी के बिना ही ब्लाक कार्यालय में टेंडर कर दिए गए l ब्लाक में करीब 23 रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं, जबकि टेंडर में सिर्फ वे ही शामिल हुए जो धरने पर बैठे थे। सीडीओ को लिखे पत्र में टेंडर निरस्त करने की मांग करते हुए कहा है कि कई योग्य और इच्छुक ठेकेदार इस प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रह गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...