उन्नाव, मई 30 -- उन्नाव, संवाददाता। सभी अनिवार्यताओं के पूरे होने के बाद भी बिना कोई स्पष्ट कारण बताए टेंडर प्रक्रिया के निरस्तीकरण पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सवालों के घेरे में फंस गया है। सफीपुर क्षेत्र की एक सड़क में डाली गई निविदा को अचानक निरस्त करने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज है। आरोप है कि सब कुछ ठीक होने के बाद भी अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण ने जानबूझ कर अपने चहेतों को टेंडर देने के लिए निरस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कर दी है। हालांकि यह जांच का विषय है।सफीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा गौरी में यह सड़क बनाई जानी थी। जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन अचानक बिना वाजिब कारण बताए निरस्त कर दी गई। ग्राम सभा गौरी में बनने वाली इस मार्ग की जद अवधेश कुशवाहा के घर से रामू त्रिवेदी के घर तक है। मार्ग की लंबाई लगभग...