बलिया, फरवरी 14 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। टेंडर नहीं डालने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर पर माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी मऊ निवासी राजेश सिंह 'राजन' के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इस सम्बंध में इलाके के बरवां रत्तीपट्टी निवासी अभिनय कुमार सिंह उर्फ राजू ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके अनुसार लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) की ओर से राजू के गांव बरवां रत्तीपट्टी सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया है। आरोप लगाया है कि मुख्तार अंसारी के करीबी और पार्टनर रहे मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अहिलाद निवासी राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह द्वारा राजू को टेंडर नहीं डालने के लिए धमकी दी जा रही है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि टेंडर डाला...